PATNA CITY : स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एनएमसीएच के एमबीबीएस के इंटर्न छात्रों ने आज अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्र...
PATNA CITY : स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एनएमसीएच के एमबीबीएस के इंटर्न छात्रों ने आज अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर आक्रोशित यूजी छात्रों ने थोड़ी देर के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी सेवा को भी बाधित कर दिया, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई। बाद में सीनियर डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर ओपीडी सेवा को बहाल कराया, वही रजिस्ट्रेशन काउंटर सेवा को भी सामान्य कराया गया। इस मौके पर आक्रोशित इंटर्न छात्रों का कहना था कि उन्हें मानदेय के रूप में सिर्फ 15 हजार मासिक दिया जाता है, जबकि अन्य राज्यो के मेडिकल कॉलेजों में 40 से 50 हजार तक मानदेय निर्धारित है। यूजी छात्रों ने आज से सांकेतिक हड़ताल पर भी जाने की भी बात दोहराई है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर मेडिकल छात्रों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। अस्पताल में यूजी छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और तालाबंदी से अस्पताल में एक घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही, जिससे अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों में खासा आक्रोश देखा गया।



