PATNA : बुधवार के दिन पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल के पास दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को एक क...
PATNA : बुधवार के दिन पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल के पास दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को एक के बाद एक कर तीन गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े युवक की हुई हत्या की सूचना मिलते ही पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी गोलू सिंह के रूप में की गई है, जो खेमनीचक इलाके में फर्नीचर की दुकान चलाता था। पुलिस के मुताबिक मृतक गोलू सिंह आपराधिक चरित्र का युवक था जो हत्या मामले में पूर्व में जेल जा चुका था। पुलिस की माने तो मृतक पूर्व में सैदपुर हॉस्टल में हुए गोलीबारी मामले का भी नामजद अभियुक्त था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर ही गोलू सिंह की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों द्वारा सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर हत्या किए जाने की आशंका जताने के बाद पुलिस ने सैदपुर हॉस्टल पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक गोलू सिंह के मामा जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर बाईपास जा रहे थे, इसी दौरान सैदपुर हॉस्टल के गेट के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलू पर हमला बोल दिया, इस दौरान अपराधियों ने उसे 3 गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। घटनास्थल पर मौजूद पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिए जाने का की बात कहां है। सिटी डीएसपी ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दिनदहाड़े युवक की हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।