Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने आज दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा को किया ठप

PATNA  CITY : स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर सुबे के सभी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे...


PATNA  CITY :
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर सुबे के सभी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पटना सिटी के अगम कुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने आज दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा को ठप करा दिया है, जिसे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई है। हालांकि अस्पताल की इमरजेंसी सेवा बहाल है, जहां मरीजों का उपचार चल रहा है, लेकिन इंटर्न छात्रों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों के उपचार में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में इंटर्न छात्र इमरजेंसी के गेट के पास धरने पर बैठकर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

आक्रोशित मेडिकल छात्र राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। इस मौके पर आक्रोशित इंटर्न छात्रों का कहना की कि उन्हें स्टाइपेंड के रूप में सिर्फ 15 हजार रुपए मिलते हैं जो इस महंगाई में कहीं से भी उचित नहीं है। मेडिकल छात्रों ने राज्य सरकार के हर 3 सालों पर स्टाइपेंड को रिवाइज किए जाने के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में अब तक स्टाइपेंड को रिवाइज नहीं किया गया है। आक्रोशित मेडिकल छात्रों का कहना था कि वे मरीज और उनके परिजनों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं, लेकिन सरकार का मेडिकल छात्रों पर कोई ध्यान नहीं है। आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने राज्य सरकार से तत्काल इस दिशा में त्वरित कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। इंटर्न छात्रों की इस हड़ताल से अस्पताल में इलाज को आए मरीज और उनके परिजनों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित मरीज और उनके परिजनों ने राज्य सरकार से तत्काल इस दिशा में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now