Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीएम के जन्म दिवसपर पटना साहिब से भेजे गए बधाई के हजारों पोस्ट कार्ड

पटना सिटी। प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर मनाए जा रहे 'सेवा और समर्पण अभियान' कार्यक्रम के तहत आज पटना साहिब ...


पटना सिटी।
प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर मनाए जा रहे 'सेवा और समर्पण अभियान' कार्यक्रम के तहत आज पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेज कर उन्हें बधाई दी और देशवासियों की अहर्निश सेवा करते रहने के लिए उनके स्वस्थ एवम दीर्घ जीवन की कामना की।

                        'सेवा और समर्पण अभियान' का आज तीसरा दिन

        17 सितंबर से प्रारम्भ हुए 'सेवा एवम समर्पण अभियान' के अंतर्गत आज राजधानी के पूर्वी भाग में भाजपा के पश्चिम द्वार मंडल और मालसलामी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर यादव भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखने वाले बड़ी संख्या में आमजनों ने भी अपनी शुभकामनाओं के साथ आज पोस्टकार्ड भेजे। पोस्टकार्ड अभियान बूथ स्तर तक चला और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे गरीब कल्याण एवम सेवा के कार्यों के प्रति उनको बधाई दे उनका अभिनंदन करते हुए सेवा और समर्पण  अभियान के संकल्प को और भी मजबूत करने का निर्णय किया।

         इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादों से कार्य करने की शक्ति बढ़ती है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी की ताकत है और उनके संकल्प को जी जान से साकार करने में देवतुल्य कार्यकर्ता पीछे नहीं रहते। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस को लेकर 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत अभी कई कार्यक्रम किये जाने हैं। कार्यक्रम को पटना नगर निगम की महापौर  सीता साहू, भाजपा पश्चिम द्वार मंडल के अध्यक्ष बद्री गुप्ता और मालसलामी मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार के अलावा कई नेताओं ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now