Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


 हत्या के विरोध में परिजनों ने फोरलेन को किया जाम। 

पटना सिटी । मंगलवार के देर शाम दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के समीप कपड़ा दुकानदार तो अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था । जान...


पटना सिटी ।
मंगलवार के देर शाम दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के समीप कपड़ा दुकानदार तो अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था । जानकारी के अनुसार कोठिया गांव में अपने घर में कपड़ा का दुकान चलाने वाला रोहन कुमार उर्फ रितेश कुमार मंगलवार की देर रात मार्केट से लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए हुए अपराधियों ने रोहन के घर के समीप रोहन के सर में गोली मार दिया और अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और रोहन को जमीन पर गिरा देखकर लोगों ने आनन-फानन में पटना के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां बुधवार के सुबह रोहन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते हैं दीदारगंज पुलिस पहुंच कर रोहन के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले किया। आक्रोशित परिजन द्वारा शव को लेकर दीदारगंज स्थित फोरलेन घंटो जाम कर दिया। जिससे फोरलेन पर जाम लग गया। जाम के दौरान घंटों लोगों द्वारा बवाल काटे जाने के बाद पुलिस पहुंच कर लोगों को शांत करवाया परिजनों का मुआवजा के साथ साथ अपराधियों की गिरफ्तारी का मांग करते रहे। दीदारगंज पुलिस ने समझा कर फोरलेन को खाली करवाया, दीदारगंज थाना प्रभारी ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now