Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महिला सशक्तिकरण को लेकर लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित

पटना सिटी । महिला सशक्तिकरण के तहत आज रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा स्थानीय "गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय" मंसूरगंज, पटना सिटी म...


पटना सिटी
। महिला सशक्तिकरण के तहत आज रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा स्थानीय "गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय" मंसूरगंज, पटना सिटी में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विषय था "लड़कियों के शिक्षा में आने वाले बाधा एवं निदान" । इस प्रतियोगिता में बहुत सारी बच्चियां शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुमारी वर्ग - 12th, द्वितीय स्थान दीपांजलि कुमारी वर्ग - 09th एवं तृतीय स्थान अंकिता तिवारी वर्ग - 09th प्राप्त बच्चियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागियों को भी उत्साहित करने हेतु मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने महिला एवं पुरुष के साक्षरता का प्रतिशत बताते हुए बच्चियों को पुरस्कृत किया। साथ में क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा ने भी उक्त विषय पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में रो विजय कुमार यादव, रो संजीव कुमार यादव, रो विनय कुमार, रो कुमुद रंजन, रो ललित अरोड़ा, रो कविता अरोड़ा, रो प्रमोद कुमार, रो रामकुमार के साथ ही विद्यालय के शिक्षक गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now