पटना सिटी। अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है अपराधियों द्वारा एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओ...
पटना सिटी। अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है अपराधियों द्वारा एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया ढाल का है। जहां अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से पीट-पीटकर शीशा कारोबारी राजू जयसवाल की हत्या कर दी। हत्या कांड का अंजाम कारोबारी के उसके कार्यालय में ही दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पटना सिटी डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र के किला रोड निवासी शीशा कारोबारी राजू जायसवाल चमडोरिया ढाल स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तीन चार की संख्या में अपराधी दुकान पर आ धमके और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी मारपीट के क्रम में अपराधियों ने धारदार हथियार से शीशा कारोबारी का सर कुचल कर उनकी हत्या कर दी। बताया यह भी जा रहा है कि अपराधियों ने इस दौरान कारोबारी को गोली भी मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई किस कारण से अपराधियों द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है मृतक के परिजनों ने भी हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताई है रंगदारी को लेकर हत्या किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर परिजनों ने रंगदारी की घटना से अनभिज्ञता जताई है । वहीं पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पटना सिटी डीएसपी अमित शाह ने धारदार हथियार से कारोबारी की हत्या किए जाने की बात कहते हुए हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया है। पटना सिटी डीएसपी ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाते हुए अज्ञात अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर दिए जाने का भी भरोसा दिलाया है फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सगन छापेमारी अभियान में जुटी है घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।



