Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शहीद-ए-आज़म की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर 114 वीं जयंती मनाया गया

पटना सिटी। साम्प्रदायिक सद्भाव  समन्वय समिति के द्वारा चौक, पटना सिटी स्थित शहीद-ए-आज़म की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनकी 114 ...


पटना सिटी।
साम्प्रदायिक सद्भाव  समन्वय समिति के द्वारा चौक, पटना सिटी स्थित शहीद-ए-आज़म की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनकी 114 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इप्टा के कलाकार आलोक चोपड़ा, संजय रॉय, अविनाश कुमार मिश्र,राजेश केसरी, गौरव कसेरा, हर्षवर्द्धन गुप्ता, राजन कुमार,देवेन्द्र झा आदि कलाकारों ने 'फांसी का झूला झूल गया मस्ताना भगतसिंह.'..., 'ऐ हवा मज़ारों पर उनके रुककर जाना ,झुक कर जाना...',  'हमन है इश्क़ मस्ताना...' आदि गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को देशभक्ति के भाव में सराबोर कर दिया।इस अवसर पर समिति के संस्थापक समी अहमद ने कहा कि शहीद भगत सिंह को फांसी के तख्ते पर चढ़े हुए 90 वर्ष से अधिक समय निकल गया है पर भारत में शहीद भगत सिंह के आदर्श, पोलिटिकल व सोशल क्रेज़ तथा उनकी मक़बूलियत में लगातार बढ़ोतरी ही होती आई है। इस अवसर पर जिन अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे उनमें प्रमुख रूप से कॉo कुशवाहा नंदन,माले नेता कॉo नसीम अंसारी, डॉ0 एक़बाल अहमद, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी,मोo जावेद ,संजीव कुo यादव, कॉoप्रवीण चंद्र जायसवाल,चंद्र देव सिंहा,कॉo शम्भू शरण प्रसाद आदि ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक दुनिया में शोषण और अत्याचार है

तब तक भगतसिंह की स्मृतियां हमें प्रेरित करती रहेगी। वक्ताओं ने शहीद-ए-आज़म की जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं एवं संदेशों की भी सविस्तार चर्चा की और यह उम्मीद जताई कि जातिवाद ,साम्प्रदायिकता और आर्थिक विषमता को मिटाकर एक दिन अवश्य ही उनके सपनों के अनुरूप एक सबल,सक्षम एवं न्यायसम्मत समाज का निर्माण संभव होगा। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों में कॉo शम्भूनाथ मेहता ,जयप्रकाश मालाकार,नवीन रस्तोगी,योगेन्द्र  कुमार 'ओम',मोहम्मद शमशाद ,रघुनाथ प्रसाद,प्रफुल्ल कुoपाण्डेय,राजेश शुक्ला टिल्लू, मनोज मेहता, डॉoविनोद कु o अवस्थी ,मोoएहतेशाम,रामजी प्रसाद, कॉo ललन प्रसाद, मोoसाबिर अली,चंद्रभूषण शर्मा, पंडित भृगुनाथ मिश्र,गोपाल प्रo यादव, सoजयहिंद सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, आशीष मिश्र,संजय अवस्थी, सच्चिदानंद चौधरी, कॉoरामनारायण सिंह,केसरी कुमार, सुनील भक्त,हर्षा कुमारी,हर्षवर्द्धन कुo मिश्र आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति संयोजक कॉo राजा बाबू ने तथा संचालन शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर धन्यवाद-ज्ञापन कॉo मिथिलेश सिंह ने किया। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now