Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


 होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क वसूली कि जाने के विरोध में एकदिवसीय धरना । 

पटना सिटी। पटना नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क वसूली कि जाने के विरोध के आज पार्षद संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एकद...


पटना सिटी।
पटना नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क वसूली कि जाने के विरोध के आज पार्षद संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एकदिवसीय धरना दिया। 

इस दौरान धरना पर बैठे वार्ड पार्षद विनय कुमार पप्पू ने कहा कि पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कचरा शुल्क वसूली के नाम पर आम आवाम के लिए तुगलगी फरमान जारी किया है। ये फरमान सीधे तौर पर स्पैरो कंपनी को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए किया गया हैं। निगम होल्डिंग टैक्स के साथ कचरा शुल्क को भी वसूल रही है। ताकि उस कंपनी को अधिक से अधिक कमीशन का लाभ मिले और उस कमीशन से मेयर को लाभ मिले। इस तुगलकी फरमान से पूरे पटना के आवाम को नर्क में धकेल दिया है। 

विनय कुमार पप्पू ने कहा कि इस संदर्भ में हमलोग माननीय उच्च न्यायालय , पटना के शरण मे भी गए है। नगर निगम की बोर्ड की बैठक में गए है। पटना नगर निगम की पार्षद शोभा देवी, नीलम देवी, पिंकी यादव, तरुणा रॉय, गीता देवि, तत्कालीन डिप्टी मेयर, सहित अन्य पार्षदों ने नगर आयुक्त को स्मार पत्र सौप कर इसका विरोध किया। इसके परिणामस्वरूप तत्कालीन डिप्टी मेयर मीरा देवी को उनके पद से हटा दिया गया। इस परिणाम पटना की जनता उनको दे कर रहेगी।

पूर्व पार्षद मुमताज जहाँ ने भी कहा कि निगम भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रही है। वो जनता को होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क वसूल कर जनता को धूर्त बना रही हैं। अगर जनता सड़क पर उतर जाएगी तो निगम को बैक फुट पर आ जायेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now