पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में आकर पंखे से झूल कर आत्महत्या कर लिया । जानकारी के अनुसार...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में आकर पंखे से झूल कर आत्महत्या कर लिया । जानकारी के अनुसार अविनाश राज और पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था मृतक अविनाश राज के परिजन ने बताया कि अविनाश राज की पत्नी सोनी देवी का किसी के साथ अवैध संबंध था। इस मामले में पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को मृतक अविनाश राज और उसकी पत्नी सोनी देवी के बीच विवाद हुआ था। और मंगलवार के ही देर रात अविनाश राज पंखे से झूल कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते हि खाजेकलां थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं मृतक अविनाश राज ने अपने पत्नी और उसके बहनोई पर आरोप लगाते हुए एक पत्र भी लिखा हुआ पुलिस ने बरामद किया है इस पूरे घटना में खाजेकलां थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।




