पटना(न्यूज़ सिटी ) जिले के पुनपुन थाना अंतर्गत बीते रविवार के देर शाम मे पटना गया एनएच 83 सड़क पर पुनपुन गश्तीदल ने वाहन जांच कर रही थी इस ...

पटना(न्यूज़ सिटी ) जिले के पुनपुन थाना अंतर्गत बीते रविवार के देर शाम मे पटना गया एनएच 83 सड़क पर पुनपुन गश्तीदल ने वाहन जांच कर रही थी इस दौरान एक सफेद इंडिका कार संख्या बीआर 01बीएफ 9514 पटना के ओर से आ रही थी सड़क पर गश्ती वाहन देखकर कार चालक ने तेज गति से मसौढ़ी के ओर भागने लगा तभी पुनपुन पुलिस शक के आधार पर भाग रहे सफेद कार का पीछा करने लगी चालक ने कार के पीछे मे पुलिस को आते हुए देखकर अपना संतुलन खो दिया और हबीबपुर गांव के नजदीक मे एनएच 83 सड़क किनारे गढ्ढे मे जा कर पलट गई वही पलटे कार से दो कार सवार गाड़ी से निकलकर भागने लगा पुलिस द्वारा भाग रहे कार सवार मे एक को खदेड़ कर पकड़ा गया तो वही एक भाग निकला गिरफ्तार आरोपी पटना जिला के बेउर थाना क्षेत्र के अनिसाबाद निवासी सुभाष प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की हुई है गढ्ढे मे पलटी कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो बोरों मे बंद लगभग सौ लीटर देशी शराब पकड़ा है गिरफतार कार सवार आरोपी को स्वास्थ्य जांच के बाद जेल भेजा गया .