पटना (न्यूज सिटी) राष्ट्रव्यापी आह्वान क्रांति दिवस प्रतिवाद के तहत पुनपुन प्रखंड अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ...

पटना (न्यूज सिटी) राष्ट्रव्यापी आह्वान क्रांति दिवस प्रतिवाद के तहत पुनपुन प्रखंड अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने पुनपुन मनोरह रेलवे गुमटी से मार्च कर पुनपुन बाजार के विभिन्न गलियों एवं बाजार होते हुए पुनपुन स्थित 1942 के शहीद रामानंद रामगोबिंद सिंह स्मारक स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण श्रद्धांजलि देने के बाद एक प्रतिवाद सभा आयोजित किया गया 09 अगस्त के प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता संचालन कॉमरेड मुन्ना चौहान अखिल भारतीय किसान महासभा के सचिव पुनपुन इकाई ने की प्रतिवाद सभा संबोधन मे अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य सचिव कॉमरेड उमेश सिंह ने कहा कि साम्राज्यवाद के खिलाफ देश के किसान ने 9 अगस्त 1942 में निर्णायक संघर्ष छेड़ा था महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजो भारत छोड़ो जैसे आंदोलन ही देश की आजादी दिलाने वाला अंतिम संघर्ष रहा है हम देशवासी आजाद हुए लेकिन आज फिर से हम दलाल सत्ता के वजह से कंपनियों के गुलामी की ओर बढ़ रहे है आज हम कंपनी राज के खिलाफ मुक्कमल संघर्ष की शपथ लेंगे जैसा कि आप सभी जानते है कि देश की सत्ता पर बैठे मोदी शाह की सरकार ने बहुमत का नाजायज फायदा उठाते हुए देश की जन संपदा को नीलामी पर चढ़ा दिया है देश के सिर्फ दो कंपनी अदानी एवं अंबानी ग्रुप पूरी देश की जन संपदा पर कब्जा जमाते जा रहा है इतिहास के सबसे बड़े आंदोलन बिल्कुल ही शांति पूर्वक अहिंसक तरीके किसानों ने देश भर में छेड़ रखा है आठ महीनों से लाखों किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठा है अब तक मे छह सौ से अधिक किसानों ने शहादत दे चुके है आज हम उन्हे भी श्रद्धांजलि देते है इस आंदोलन को अपने मुकाम पर पहुंचने तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दुहरातें है इस
कार्यक्रम मे बेहरावां पंचायत मुखिया कॉमरेड जय प्रकाश पासवान किसान महासभा मसौढ़ी प्रखंड सचिव कॉमरेड भगवान सिंह धनरूआ प्रखंड क्षेत्र किसान महासभा सचिव कॉमरेड निरंजन बर्मा खेत मजदूर सभा पटना जिला सचिव कॉमरेड अकलू पासवान भाकपा माले पुनपुन सचिव कॉमरेड मोहन प्रसाद खेत मजदूर सभा नेता राकेश मांझी किसान नेता विजय प्रसाद भगवान सिंह कमलेश कुमार पूर्व मुखिया महेन्द्र सिह सत्य देव सिंह आदि ने संबोधित किया .
