पटना सिटी। गंगा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से गंगा नदी में स्नान करने व नाव परिचालन पर अगले आदेश तक रोक ...
पटना सिटी। गंगा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से गंगा नदी में स्नान करने व नाव परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। एस डी ओ मुकेश रंजन ने बताया कि हाल के दिनों में गंगा का जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में गंगा स्नान करने के दौरान डूबने की लगातार घटना हो रही है। वहीं बिना निबंधन, अप्रशिक्षित नाविक, रोशनी की व्यवस्था नही होने व ओवरलोड के कारण दुर्घटना घटने की भी संभावना बनी रहती है। जिसे देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गंगा घाटों पर लोगों के स्नान करने व नाव परिचालन पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है। हालांकि विधि व्यवस्था बनाए रखने में शामिल पदाधिकारी, पुलिस बल व कर्मचारियों समेत सरकारी नाव परिचालन को इससे मुक्त रखा गया है।




