Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गुटखा व सिगरेट थोक कारोबारी को गोली मार दस लाख रुपए लूट मामले में आरोपी गिरफतार ।

पटना सिटी। गुटखा व सिगरेट थोक कारोबारी राजेश कालिया को गोली मार दस लाख रुपए लूट मामले में मालसलामी थाना पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार क...


पटना सिटी।
गुटखा व सिगरेट थोक कारोबारी राजेश कालिया को गोली मार दस लाख रुपए लूट मामले में मालसलामी थाना पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी करते हुए सावरचक हाता निवासी छोटू साहनी उर्फ घोघा व लाइनर का काम करनेवाले चौक थाना के कौआखोह, कैमाशिकोह निवासी मो काजीम उर्फ काजू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से लूट के 50 हज़ार रुपये नगद, लोडेड कट्टा, चाकू, मोबाइल समेत लगभग 30 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अपराधी गांजा तस्करी का भी धंधा करते हैं। विदित हो कि बीते 19 जून को मंसूरगंज मेन रोड पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लाइनर के चाचा का दुकान घटना स्थल के पास ही स्थित है। मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now