पटना सिटी। शनिवार को रोटरी पटना सिटी सम्राट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो प्रतिम बनर्जी एवम् डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2023-24) रो शिव प्रकाश बागरिय...
पटना सिटी। शनिवार को रोटरी पटना सिटी सम्राट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो प्रतिम बनर्जी एवम् डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2023-24) रो शिव प्रकाश बागरिया जी का आगमन हुआ। क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब का परिभ्रमण कराया ।वहां चार्टर अध्यक्ष रो विजय कुमार यादव ने गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से सरोपा और प्रसाद भेंट किया। उसके बाद सभी सदस्यों के साथ उमा पेट्रोल पंप पर ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक का विस्तारीकरण का उद्घाटन DG रो प्रतिम बनर्जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
इसके बाद क्लब अध्यक्ष ने DG के समक्ष बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया।इस अवसर पर क्लब के AG रो मिथिलेश कुमार मंडल, AG रो विनय लांबा, सचिव रो संजय कु सिन्हा, कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार, संजीव कुमार यादव राजेश कुमार, अजीत रस्तोगी, कुमुद रंजन, अभिषेक पैट्रिक, राधे राठी, ललित अरोरा, ओपी जायसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, सुनील केसरी, विनोद झुनझुनवाला, दिनेश भदानी, अनूप कुमार, आशीष शर्मा, रामकुमार, चंचला सिन्हा, नीलम केसरी, कविता अरोरा, संगीता जायसवाल आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।





