Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गूँज एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

पटना सिटी। श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर के प्रांगन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था गूँज एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह के संयुक्त तत...


पटना सिटी।
श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर के प्रांगन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था गूँज एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी राहुल कुमार गौतम के प्रयास से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 500 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए। शिविर में पहुंचे डाक्टरों  ने मरीजों का जांच  करते हुए उनमें निशुल्क दवाएं, चश्मा एवं मास्क का वितरण किया।

कार्यक्रम की शुभारम्भ  पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, गूँज के स्टेट हेड शिवजी चतुर्वेदी एवं महंत श्री सुखदेव प्रणामी जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात गूँज संस्था के द्वारा वहां के आंगनवाडी केंद्र के बच्चो के बीच नए जुत्ते, बैठने के लिए आसन, स्कूल बैग, स्टेशनरी इत्यादि, दो डाक्टरों को मेडिकल किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  मेयर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि निर्धन व असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, और स्थानीय लोगों द्वारा किये जा रहे ये प्रयास काफी प्रशंसनीय है। शिवजी चतुर्वेदी ने बताया कि आंखे मानव

शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों की स्वछता व देखरेख नियमित रूप से होनी चाहिए। आद्र् वातावरण, विभिन्न एवं जीवाणुओं द्वारा फैलने वाले संक्रामक नेत्र रोगों में बरती जाने वाली लापरवाही आगे चलकर आंखों की

गम्भीर बीमारियों का रूप लेती है।  इसलिये आंखों की छोटी सी दिखने वाली समस्याओं को नजर अंदाज न करें।  शिविर में एएसजी नेत्र चिकित्सा समूह के नेत्र रोग विशेषज्ञो के अलावा समाजसेवी राहुल कुमार गौतम, मनोज कुमार, अनिल उपाध्याय अन्य  लोग मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now