पटना (न्यूज़ सिटी) अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की आज दिन बुद्ववार 18 अगस्त को 183 नम्बर एमएलए फ्लैट आर ब्लॉक पटना किसान महासभा क...

पटना (न्यूज़ सिटी) अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की आज दिन बुद्ववार 18 अगस्त को 183 नम्बर एमएलए फ्लैट आर ब्लॉक पटना किसान महासभा के राज्य कार्यालय में राज्यस्तरीय बैठक समपन्न हुई किसान नेता अनिल कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति बिहार प्रभारी सह अखिल भारतीय किसान महास भा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा है कि किसानों ने भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को 'किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाया है इस दिन किसानों श्रमिकों द्वारा विभिन्न तरीकों से तिरंगा यात्रा निकाली एवं तिरंगा झंडा फहराया उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कुछ स्थानों पर किसानों की तिरंगा यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र भारत में यह दिन पहले कभी इतना प्रत्यक्ष रूप से उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस नही मनाया गया था जहां सैकड़ों किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में अलग अलग जगहों पर किसानों ने हजारों वाहनों के साथ हिस्सा लिया कृषि क्षेत्रों एवं शहर के चौकों पर किसानों और अन्य नागरिकों के नेतृत्व में तिरंगा को ऊंचा रख उन मुद्दों को उठाया गया जो सभी नागरिकों की सच्ची स्वतंत्रता के लिए आवश्यक हैं

इस 75 वीं स्वतंत्रता दिवस पर विरोध कर रहे लाखों किसानों द्वारा ऐतिहासिक निरंतर शांतिपूर्ण विरोध के नौ महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 एवं 27अगस्त को एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है विभिन्न किसान संगठनों के सैकड़ों किसान नेता भाग लेगें इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृषि बाजार समितियों के पुनरुद्धार एवं विकास की घोषणा का विरोध कर रहे किसानों के रुख सही साबित करती है विनियमित बाजारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए किसान नेताओं ने सरकार से कम से कम मंडल स्तर पर स्थायी मंडी की ब्यवस्था करने की मांग की गई बैठक में बिहार राज्य किसान सभा महासचिव अशोक कुमार सिंह अखिल भारतीय किसान महास भा सचिव उमेश सिंह राजेन्द्र पटेल अखिल भारतीय किसान सभा सोने लाल प्रसाद मणिकान्त पाठक इन्द्रदेव राय अमेरिक महतो अशोक बैठ शम्भू प्रसाद सिंह महिला नेत्री आकांक्षा मनीष रंजन चंद्रशेखर प्रसाद प्रमोद कुमार बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विनोद कुमार रंजन जर्मन सिंह रामचंद्र आजाद डाक्टर विनय सिंह चंद्रशेखर प्रसाद यादव अन्य दर्जनों की संख्या मे नेतागण मौजूद रहे .