पटना (न्यूज़ सिटी) जिला के पुनपुन प्रखंड व पिपरा थाना अंतर्गत पार्थु पंचायत के सहवाजपुर निवासी वर्त्तमान सरपंच वैजन्तीमाला पति संतोष कुमार ...

पटना (न्यूज़ सिटी) जिला के पुनपुन प्रखंड व पिपरा थाना अंतर्गत पार्थु पंचायत के सहवाजपुर निवासी वर्त्तमान सरपंच वैजन्तीमाला पति संतोष कुमार यादव का 16 वर्षीय पुत्र शाहिल कुमार उर्फ राजा आज सुबह 6 बजें प्रतिदिन के तरह नदी मे नहाने गया था नदी मे नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से डूब गया वहीँ काफी वक्त बीत जाने के बाद युबक जब घर नही पहुंचा तो परिजन ढूंढने लगे वहीँ कुछ गांव वालों ने बताया कि पुनपुन नदी में नहा रहा था जब नदी में नहाने की खबर मिली तो परिजन नदी मे खोजबीन करने लगे जब कुछ पता नही चला तो पिपरा थाने को घटना की सूचना दी गई मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंची NDRF को सूचना देकर बुलाई गई दोपहर लगभग 1 बजे NDRF की टीम पहुंची तो उनके पास पेट्रोल नही था जिसके कारण युवक को ढ़ुढने मे विलम्ब हो रहा था वहीँ मौके पर जिला परिषद नीलम देवी के पुत्र पंकज कुमार ने गोताखोर नावीक से बातचीत की तब जाकर गोताखोरों ने युवक को ढ़ुढने मे लगे काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चला गोताखोर द्वारा लगातार कोशिश की गई मगर पुनपुन नदी की तेज धार में कुछ भी पता नही लगा युवक का शव अभी तक नही निकला है पिपरा थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि पुनपुन नदी मे युवक के शव को एनडीआरएफ टीम द्वारा काफी खोजबीन की गई शव नही मिले है कल फिर से शव की तलाश की जाएगी .
