पटना सिटी। 75वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व वेला 14 अगस्त 2021 "भारत अमृत महोत्सव" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट एवं पाटलिपुत्र...
पटना सिटी। 75वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व वेला 14 अगस्त 2021 "भारत अमृत महोत्सव" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट एवं पाटलिपुत्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में "मेगा रक्तदान शिविर" का आयोजन स्थानीय पाटलिपुत्र खेल एवं सांस्कृतिक परिसर, मंगल तालाब, पटना सिटी पर सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया गया।
किसी भी जरूरतमंदों को रक्त की कमी ना हो इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए "मेरा लहू देश के नाम" स्लोगन के साथ रक्तदान एवं अंगदान का कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया गया। इस शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम शिविर को उद्घाटनकर्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव , विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती सीता साहू एवं दधिचि देह दान समिति के महासचिव पद्मश्री विमल जैन सामूहिक रूप से तुलसी पौधा में जल अर्पण कर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लब के सहायक मंडलाध्यक्ष रो मिथिलेश कुमार मंडल जी भी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने सभी लोगो से रक्त दान के साथ साथ अंग दान करने हेतु संकल्प लेने का अपील किया तथा उन्होंने अपने बारे में बताया की हम स्वयं अपना अंग दान करने हेतु संकल्प ले चुके हैं।
पूर्व मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने भी लोगों से रक्त दान करने का अपील किया।
दधिचि देह दान समिति के महासचिव पद्मश्री विमल जैन ने अंग दान करने से होने वाले सामाजिक फायदे के बारे में जानकारी दी।
शिविर के संयोजक रो संजीव कुमार यादव ने जीते जी रक्त दान और मरणोपरांत अंग दान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आप का किया हुआ एक यूनिट रक्त दान तीन लोगो का जीवन बचा सकता है।
सभी रक्त दान वीरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस शिविर में दो ऐसे अनाथ बच्चों को पठन पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया गया जिनका माता पिता इस करोना काल में स्वर्ग लोक सिधार गए। इन दोनो बच्चो सोमू एंड मोनू को तीन वर्ष के लिए पढ़ाई लिखाई का बीड़ा रोटरी पटना सिटी सम्राट ने उठाया है।
धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा किया।
इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से पाटलिपुत्र परिषद् के अध्यक्ष डा त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, AG रो विनय लांबा,कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, रो विनोद झुनझुनवाला,रो ओ पी जायसवाल,रो ललित अरोड़ा,रो बी एन कपूर,रो कुमुद रंजन,रो राजेश कुमार,रो प्रकाश कुमार,रो देव राज बल्लभ,रो दिनेश भदानी,रो गोविंद चौधरी,रो सुनील केशरी,रो आशीष शर्मा,रो अभिषेक गोलवारा,रो अभिषेक पैट्रिक,रो देवेश नवाडिया,रो सुमित कुमार, रो कन्हाई डोकानिया, रो जयप्रकाश जायसवाल, रो रामकुमार,रो अनूप कुमार, रो सीमा प्रसाद,रो नीलम केशरी,रो रूचिता नवाडिया,रो कविता अरोड़ा,रो संगीता कुमारी,रो रत्ना जायसवाल, विनीता डोकानिया, तारा झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे।





