Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर एन०डी०आर०एफ० द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

पटना सिटी ।  75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर आम लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित करने, उन्हें जागरूक करने और रक्तदान के रूप ...


पटना सिटी । 
75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर आम लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित करने, उन्हें जागरूक करने और रक्तदान के रूप में समाज को अपनी ओर से छोटी सी भेंट देने के लिए 9वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन०डी०आर०एफ०) के बिहटा कैम्‍प में रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार 14 अगस्‍त 2021  को किया गया। एनडीआरएफ के ये जांबाज बचावकर्मी हमेशा ही जरूरतमंदों के लिए देवदूत की तरह सामने आते हैं फिर चाहे मानवनिर्मित आपदाएं हो या प्राकृतिक आपदाएं हो एनडीआरएफ हमेशा से ही समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देता रहा है।  बता दें कि इस अमृत महोत्सव के दौरान एनडीआरएफ 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चला रही है जिसमें पिछले कुछ दिनों में एनडीआरएफ ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए साइकिल रैली व नुक्‍कड नाटक के माध्‍यम से लोगों को संदेश दिए कि कोविड-19 के बचने के लिए  टीकाकरण जरूरी है और इसके लिए आगे आने का आग्रह किया, लापरवाही ना बरतने की भी सलाह दी, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ये बचावकर्मी हाथों में बचाव उपकरण के जगह झाड़ू, फावड़े, तलवार और डस्टबिन लेकर कैंप से बाहर निकले और आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया।

 इसी क्रम में शनिवार 14 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन  9वीं बटालियन (एन०डी०आर०एफ०) बिहटा के अलावा रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर धुर्वा (रांची), रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर सुपौल (बिहार) तथा मुजफ्फरपुर में किया गया। इस दौरान रक्तदान की शुरुआत करते हुए श्री विजय सिंहा, कमांडेंटए, 9 वीं वाहिनी एनडीआरएफ  ने बताया कि यह रक्तदान शिविर पूरे बिहार और झारखंड में जहां भी एनडीआरएफ टीम तैनात है वहां आयोजित किया जा रहा है  जिसमें अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानो मिलकर स्वेक्षा से बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर रहे हैं।

रक्तदान शिविर के दौरान IGIMS पटना से आए हुए डॉक्टर शैलेश कुमार और उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now