Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नाला से एक अधेड़ का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी

पटना सिटी। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के खजूरबन्ना खाद पर मोहल्ला स्थित नाला से एक अधेड़ का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोगों ...


पटना सिटी।
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के खजूरबन्ना खाद पर मोहल्ला स्थित नाला से एक अधेड़ का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड निवासी फर्नीचर कारोबार मोहम्मद अफजल के रुप में  की गई है। नाले में गिरने से मो अफजल की मौत हुई या फिर किसी अपराधियों द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नाला में फेंक दिया गया। यह अब तक स्पष्ट नहीं ही स्का है। वहीं परिजन भी घटना के सम्बंध में कुछ बताने में असमर्थता जताई है। मृतक का बेटा मो अजहर ने भी घटना के सम्बंध में कुछ बताने में असमर्थता जताई। हालांकि पुलिस ने नाले में गिरने से मौत की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का उद्भेदन की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now