पटना सिटी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि शैक्षिक विकास के लिए राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है। छात्र, छात्राओ...
पटना सिटी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि शैक्षिक विकास के लिए राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है। छात्र, छात्राओं की सुख-सुविधा और भी विस्तार के लिये हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। श्री यादव, जो पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने आज छह विद्यालयों का निरीक्षण किया और विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की पहली बैठक की।श्री यादव ने क्षेत्र के छह राजकीयकृत विद्यालयों एफएनएस एकेडमी, तैलिक उच्च विद्यालय, महाराजगंज, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, नारायणी कन्या उच्च विद्यालय, राधाकृष्ण जालान उच्च विद्यालय, गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर श्री यादव ने प्रबंध समिति के गठन की पहली बैठक भी की। उन्होंने बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई को पहली प्राथमिकता बताया।
श्री यादव ने कहा कि कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई की जो क्षति हुई है उसकी प्रतिपूर्ति के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव उपाय किये जा रहे हैं। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।





