पटना सिटी । मारवाड़ी सेवा समिति, सिटी शाखा की ओर से महाराजा अग्रसेनजी की रसोई का आयोजन किया गया। शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक पर विनोद कृष्ण क...
पटना सिटी । मारवाड़ी सेवा समिति, सिटी शाखा की ओर से महाराजा अग्रसेनजी की रसोई का आयोजन किया गया। शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक पर विनोद कृष्ण कनोडिया व पुष्पा देवी कानोडिया की पुण्य स्मृति में कानोडिया शिक्षा न्यास के द्वारा आयोजित रसोई शिविर को सम्बोधित करते हुए पूर्व उपमेयर सह भाजपा नेता संतोष मेहता ने कहा कि समाज सेवा मारवाड़ी समाज के खून में कूट कूट कर भरा है। इनके द्वारा की गई समाज सेवा अपने आप में एक मिसाल है।मौके पर समाजसेवी व उधोगपति अभय कृष्ण कानोडिया, विशिष्ट अतिथि सदैव कृष्ण कानोडिया, समाजसेवी बलराम चौधरी भी मौजूद थे। अध्यक्षता करते हुए संजीव देवड़ा ने कहा कि कानोडिया परिवार पटना सिटी के ही निवासी हैं। व्यापार के साथ साथ समाज सेवा में भी इन्होंने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। बीते वर्ष कोरोना काल में इन्होंने अपने माता पिता दोनों को खो दिए थे। बावजूद समाज सेवा से पीछे नही रहे। उन्ही की याद में यह शिविर लगाया गया है। जिसमें 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद पाया। मुख्य अतिथि उदय कृष्ण कानोडिया ने मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा की जा रही सेवा कार्य की तारीफ की। उन्होंने समिति द्वारा जल्द पटना सिटी में आनेवाली मुक्ति रथ के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की। बलराम चौधरी ने भी समिति के कार्यों की तारीफ की। अंत में सभी अतिथियों को दुशाला भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सचिव राजकुमार गोयनका ने किया। कार्यक्रम में सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, विष्णु झुनझुनवाला, मनोज अग्रवाल, दिलीप तुलस्यान मौजूद थे।