पटना सिटी। अगमकुआं थाना पुलिस ने भूतनाथ रोड से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में भ...
पटना सिटी। अगमकुआं थाना पुलिस ने भूतनाथ रोड से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में भूतनाथ रोड के पीएन सिंह गली निवासी अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के क्रम में युवक के पास से एक देशी कट्टा व एक गोली बरामद किया गया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक दहशत फैलाने के नियत से हवा में पिस्टल लहरा रहा था।




