पटना (न्यूज सिटी) जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत पटना गया रेलखंड स्थित पुनपुन एवं पोठही रेलवे स्टेशन के बीच स्थित जट डुमरी हाल्ट पर बन रहे न...
पटना (न्यूज सिटी) जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत पटना गया रेलखंड स्थित पुनपुन एवं पोठही रेलवे स्टेशन के बीच स्थित जट डुमरी हाल्ट पर बन रहे निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भवन में आज वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की गई। जिसमें जट डुमरी हाल्ट स्थित बनाएं जा रहे पूर्व प्रस्तावित रेलवे जंक्शन हेतू प्लेटफार्म विस्तारण को लेकर वर्तमान जट डुमरी हाल्ट से सटे उत्तर रेलवे फाटक को हटा करके हाल्ट से उतर अंडरपास क्रॅासिंग बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिसकी समीक्षात्मक सहमति प्रदान की गई इस बैठक में मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा मसौढ़ी डीएसपी सोनु कुमार पुनपुन अंचलाधिकारी इंद्राणी कुमारी पुनपुन थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिह ग्राम पंचायत डुमरी भावी मुखिया प्रत्याशी वलबीर यादव पंचायत समिति सदस्य अर्जुन सिंह समाज सेवक नीरज कुमार गुप्ता एवं प्रबुद्व ग्रामीण शामिल हुए ।