नौबतपुर। चिकित्सक दिवस (डाक्टर्स डे) के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री अखिलेश कुमार जी के प्रयास से कोरोन...
नौबतपुर। चिकित्सक दिवस (डाक्टर्स डे) के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री अखिलेश कुमार जी के प्रयास से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संक्रमण काल में जनसामान्य को बेहतर इलाज करने वाले प्रख्यात चिकित्सक डा सियाराम शर्मा जी एवं डा संजीव कुमार जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित महानुभावों ने चिकित्सक दिवस से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर सर्वश्री रामप्रपन्न शर्मा, रामराज्य शर्मा, राजेश्वर प्रसाद सिंह, दीनानाथ सिंह,मुकेश कुमार (विधायक जी), शंभूनाथ शर्मा,सुलेन्द गुप्ता, रत्नेश कुमार,दिलीप कुमार शर्मा, गुड्डू सिंह सहित अन्य मलोगोकी उपस्थिति हुई। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर, नौबतपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र के द्वारा किया गया।




