पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर तीन किशोर नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। डूबते देख किशोर को लोगों ने शोर मचाया। लेकिन गंगा में ...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर तीन किशोर नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। डूबते देख किशोर को लोगों ने शोर मचाया। लेकिन गंगा में पानी के तेज धारा में कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया। घाट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों द्वारा किशोर के डूबने की सूचना चौक थाना को दिया साथ में एनडीआरएफ के लोगों को सूचना देकर बुलाया गया। गंगा में लगातार एनडीआरएफ की टीम तीनों किशोर को गंगा में तलाश कर रहे हैं। वही तीनों किशोर की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर के रहने वाले गणेश, राहुल, यशो के रूप में की गई है । तीनों किशोर गंगा में नहाने आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के दौड़ाना पानी के तेज बहाव में डूब गए।