पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के जयहिंद गली में महेंद्र प्रसाद के मकान में रविवार के देर रात अचानक खड़े बाइक में आग लग गई। आग लगने के बा...
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के जयहिंद गली में महेंद्र प्रसाद के मकान में रविवार के देर रात अचानक खड़े बाइक में आग लग गई। आग लगने के बाद आग की लपट इतना तेज था। की पहले दूसरे तीसरे माले पर आग का लपट चला गया और महेंद्र प्रसाद के बेटा कन्हाई बहु ज्योति और कन्हाई की बेटी मनिषा गंभीर रूप से जल गई है। आनन-फानन में मोहल्ला के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया वही लोगों द्वारा अग्निशामक को सूचना दिया गया लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। वही महेंद्र प्रसाद के लड़के कन्हाई कुमार का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हे आग लगी है। फिलहाल कन्हाई कुमार की बेटी मनीषा और पत्नी ज्योति का इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।




