रिपोर्ट- अवनीश कुमार नौबतपुर। दानापुर आरपीएफ ने शनिवार को सूचना के आधार पर नौबतपुर बाजार से एक साइबर कैफे में छापे मारकर नकली टिकट काटने...
नौबतपुर। दानापुर आरपीएफ ने शनिवार को सूचना के आधार पर नौबतपुर बाजार से एक साइबर कैफे में छापे मारकर नकली टिकट काटने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज नौबतपुर के तरेत निवासी विजेंदर सिंह है। पुलिस ने इसके साथ ही कैफे से भारी मात्रा में जाली टिकट भी बरामद किया है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि लंबी दूरी और सुपरफास्ट ट्रेनों के टिकट के लिए यह लोगों से मोटी रकम बैठता था और रेलवे का नकली टिकट उन्हें सकता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक इस जालसाज ने कितने लोगों का और रेलवे के कितनी राशि का चूना लगा चुका है। पुलिस ने साइबर कैफे को सील कर उसकी पूरी सूक्ष्मता से छानबीन कर रही है।




