पटना (न्यूज सिटी) भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी जिला उप शाखा मसौढी के तरफ से इस संस्था के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार मसौढी जिनका...

पटना (न्यूज सिटी) भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी जिला उप शाखा मसौढी के तरफ से इस संस्था के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार मसौढी जिनका प्रखंड से स्थानांतरण किए गए है आज प्रखंड स्थित मां रजली देवी भवन छछली पर गैस गोदम के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मसौढी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित होकर बीडीओ पंकज कुमार के 3 वर्षों में किए गए उनके बेहतर कार्यों एवं हर किसी के लिये हर समय सुलभ रहने के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिये उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किए । कोरोना जैसे भयंकर महामारी में जिस तरह से पंकज कुमार एक मजबूत कमाण्डर एवं कोरोना फाइटर बनकर कार्य किए और कोरोना के टीकाकरण को सफल बनाने के लिये गांव-गांव का परिभ्रमण किये वो बहुत ही शानदार, यादगार और सराहनीय कार्य के रूप में मसौढी के लोग याद रखेंगे। क्या गरीब क्या अमीर सभी के लिये उनका दरबार सदैव खुला रहता था। भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के सचिव के रूप में वे सदैव संस्था द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों में बढ चढकर सहयोग करते थें स्वयंसेवकों का मनोबल बढाते रहते थे । वे स्कूलों द्वारा आयोजित विद्यार्थियों के कार्यक्रमों में शामिल होकर उचित गाइडलाइन प्रदान करते थे । आज के कार्यक्रम की सम्मान समारोह की अध्यक्षता मसौढी के वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्रनाथ शर्मा संचालन रेड क्राॅस प्रभारी विश्वरंजन ने किए । मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर शिक्षक श्रीकृष्ण सिंह पालट न सिंह डॉ सीताराम सिंह डॉ सुनील गावस्कर डॉ बिनोद शुशील कुमार बृजनंदन सहाय चन्द्रकेत सिंह चन्देल मोहम्मद मसूद रजा अभय कुमारदिपक पी के भारती शिक्षक नवल भारती इंदल पासवान जय विकास मुखिया लालबहादुर चंदन भारती श्रवण मालाकार अजय कुमार उपेन्द्र कुमार निराला राहुल धर्मेन्द्र कुमार अनिश कुमार टिन्टू शर्मा शुभम सर मिथलेश लखन चंदेल अभिषेक कुमार महिपाल दिपू स्थानिय मीडिया बंधु रेड क्राॅस वोल्युन्टियर्स व आम नागरिक शामिल हुए ।
