पटना सिटी । पटना सिटी में अपराधियों का क़हर लगातार जारी है आये दिन हत्या, लूटपाट, चोरी, डकैती जैसे आपराधिक घटनाएं होने से पुलिस प्रशासन पर...
पटना सिटी । पटना सिटी में अपराधियों का क़हर लगातार जारी है आये दिन हत्या, लूटपाट, चोरी, डकैती जैसे आपराधिक घटनाएं होने से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा होती है। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित आदिवासी कॉलोनी में दिनदहाड़े हथियार के नोक पर अपराधियों ने एक्सप्रेस बीज नामक कोरियर कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 12 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। वही दिनदहाड़े लूट की वारदात होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची आलमगंज थाना की पुलिस समेत सिटी डीएसपी अमित शरण, सिटी एसपी जितेंद्र कुमार पहुचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वही कोरियर कंपनी के शाखा प्रबंधक आकाश कुमार ने बताया कि चार की संख्या में आये अपराधी हथियार के नोक पर बंधक बनाकर 11 से 12 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। फिलहाल लूटे गए रुपयों की मिलान की जा रही है। वही इस मामले पर सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शाखा के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपराधी अपने साथ लेते गए है। वही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं।




