Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर_पीएचसी में बंट रहा एक्सपायर MDT

पटना।  नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफ़रल अस्पताल में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता चरम पर है। यहां तक कि रोगियों के स्वस्थ एवं जीवन के ...

पटना।  नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफ़रल अस्पताल में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता चरम पर है। यहां तक कि रोगियों के स्वस्थ एवं जीवन के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार को नौबतपुर अंचल के रूस्तमगंज गाँव का एक किशोर अपना ईलाज करवाने नौबतपुर रेफ़रल अस्पताल में आया।  जिसको चिकित्सक ने पर्ची पर MDT (Child) दवा लिखा। जो अस्पताल से ही मुफ्त में मिलती है। हालांकि पर्ची पर दो अन्य दवा भी  लिखी गयी है। लेकिन अस्पताल की ओर से MDT ही दी गयी । विडम्बना यह है कि आज मंगलवार को जब दवा खाने से पहले उस पर लिखे निर्देशों को पढ़ने लगा तो पाया कि दवा एक्सपायर है। यानी उसकी उपयोगिता की तिथि समाप्त हो चुकी है। लिहाजा इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर स्थित गार्ड रूम में भारी मात्रा में एक्सपायर MDT मिला है। इस बाबत स्थानीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीना कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी। लेकिन न तो वो कार्यालय में उपलब्ध हो सकीं और न ही मोबाइलपर उपलब्ध हो सकी।

रिपोर्ट - अवनीश कुमार 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now