पटना। महिला जदयू बिहार की बैठक जदयू कार्यलय में किया गया। इस बैठक के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने कहा की जदयू के द्वारा आय...
पटना। महिला जदयू बिहार की बैठक जदयू कार्यलय में किया गया। इस बैठक के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने कहा की जदयू के द्वारा आयोजित " महिला उधमी " कार्यक्रम में पुरे बिहार से एक हज़ार महत्वपूर्ण महिला नेत्रियां जुड़ेंगी । इसमें सभी प्रकोष्ठ की महिला नेत्री शामिल होंगी ।मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने कहा पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक के महिला पदाधिकारी जुड़ेंगे । तथा जदयू के महिला मंत्री , सांसद , विधायक , एमएलसी सभी साथी जुड़ेंगी । महिला उधमी विशेषज्ञ के द्वारा मुख्यमंत्री के महत्वकांशी योजना "महिला उधमी " पर चर्चा होगी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा भाग लेंगे । कार्यक्रम से 1000 महिला नेत्रियों को जोड़ने के लिए आज पार्टी कार्यालय में लिस्ट बनाया गया,इस बैठक में अध्यक्ष स्वेता विश्वास,मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोड़ा, मधु कुमारी,अनामिका शर्मा, ममता शर्मा,सोभा कुमारी सभी उपस्थित थी।




