पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना क्षेत्र के घोड़दौर गांव मे बीते देर शाम लगभग साढ़े सात बजें फिर से एक बार गोलीयों की आवाज ने आसपास के लोग...


पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना क्षेत्र के घोड़दौर गांव मे बीते देर शाम लगभग साढ़े सात बजें फिर से एक बार गोलीयों की आवाज ने आसपास के लोगो मे खलबली मचा दी है पुनपुन प्रखंड के लखनपार पंचायत अंतर्गत घोड़दौर निवासी विजय पासवान का 20 वर्षीय पुत्र दिपक कुमार को उसी गांव का निवासी राज कुमार सिह का पुत्र सोनु कुमार अन्य साथीयों के साथ मिल कर गोली मार दी है जिससे जख्मी 20 वर्षीय दिपक कुमार जमीन पर गिर पड़ा सोनु कुमार अन्य दोस्तों के साथ गोली मारकर भाग निकला ग्रामीणों एवं परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर किसी अनहोनी की आशंका से भयभित हो कर घटनास्थल की ओर निकल पड़े जैसे ही घटना की खबर परिवार जनों ने सुना घर मे कौतुहल सा मंच गया इस वाक्या की सूचना क्षेत्रीय थाना पुनपुन को दी गई घटना की सूचना उपरांत घटनास्थल पर पुनपुन थाना पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों एव पिड़ित परिजन काफी आक्रोशित हो गए जिसकी सूचना क्षेत्रीय थाना द्वारा मसौढ़ी एसडीपीओ सोनु कुमार राय को दिए गए एसडीपीओ एवं अन्य थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास की वही जख्मी दिपक कुमार को आनन फानन मे पुलिस उपचार कराने ले गयी जहा कुछ समय बाद मृत बताया गया घटना किन वजहो से हुई इसकी स्पस्ट जानकारी नही है वही बताया गया कि इस घटना से लगभग 15 दिन पूर्व घोड़दौड़ गांव निवासी लगभग 33 वर्षीय शिवपूजन पासवान पिता संजय पासवान की हत्या की थी इन दोनो मृत्य परिवार लोग के बीच मे आपसी रिश्तेदारी है लगभग 15 दिनों के अन्दर घोड़दौर गांव मे दो दलित युवक की हत्या से मर्माहत हो स्थानिय भाकपा माले विधायक गोपाल रविदास ने ग्रामीणों के साथ मिल बैठकर जनसंवाद किए व ग्रामीणों से घटना की विस्तारपूर्वक जायजा ली गयी स्थानिय विधायक एवं पंचायत मुखिया शोक संतप्त परिवार जन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सैकड़ो ग्रामींण लोगो को ढ़ाढ़स बंधाया लखनपार पंचायत मुखिया नागा राम के द्वारा पिड़ित परिजनों को तीन हजार रुपया की सहायता राशि दी गई वही पुनपुन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिह ने बताया कि घोड़दौर गांव निवासी विजय पासवान का बीस वर्षीय पुत्र दिपक कुमार की रविवार देर शाम साढ़े सात बजें हत्या की गई है घटना मे संलिप्त अभियुक्त की जांच पड़ताल की जा रही है दिपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।