पटना । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के कुल 10 प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। इस ...
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने सभी प्रकोष्ठों से कहा कि अगर वे दल के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देना चाहते हैं तो कोरोना को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरुक करें और टीकाकरण को गति देने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता इसमें है कि सभी के बीच काम का बंटवारा हो और सब अपने हिस्से का काम अपना सौ प्रतिशत देकर पूरा करें। कोरोना से लड़ाई में आपकी सेवाभावना सबसे बड़ा हथियार है। इस कठिन समय में एकजुट होकर की गई जनता की सेवा न केवल आपको संतुष्टि देगी बल्कि इससे संगठन को भी नैतिक बल मिलेगा।
श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा कोरोना काल में एक से बढ़कर एक निर्णय लिए गए हैं। जरूरत इस बात की है कि इसकी जानकारी नीचे तक हो। इसके लिए न केवल संगठन को सभी स्तरों पर तत्पर रहना होगा बल्कि सोशल मीडिया का भी कारगर उपयोग जरूरी होगा। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को निर्देश दिया कि पार्टी के इस अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाकर ही कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों के साथ चरणबद्ध तरीके से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद तथा दक्षिण बिहार के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुमार विभूति, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री वासुदेव प्रसाद, शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह, किसान प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार सिंह, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर कुशवाहा तथा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री मनोज कुमार, जलश्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील भारती, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार विमलेन्दु, खेल-कूद प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार शर्मा, सेवादल प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर बिहार के अध्यक्ष श्री सर्वजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष श्री सन्नी पटेल तथा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री धीरज पांडेय एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से श्री सुभाष प्रसाद सिंह मौजूद रहे।





