पटना। बिहार में अनलॉक-1 की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। हालांकि 16 जून से शुरू होने वाले अनलॉक-2 में थोड़ी और राहत मिली है। बाजार और दफ्तर...
पटना। बिहार में अनलॉक-1 की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। हालांकि 16 जून से शुरू होने वाले अनलॉक-2 में थोड़ी और राहत मिली है। बाजार और दफ्तरों में धीरे-धीरे रौनक लौट रही है। अनलॉक-2 के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। राज्य में अब 22 जून तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले एक सप्ताह तक अर्थात 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ शाम 05 बजे तक खुलेंगी। पहले इन्हें 4 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था। सभी दुकानें और अन्य तरह के प्रतिष्ठान एक दिन बीच कर सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में निर्णय संबंधित जिले के जिलाधिकारी ही लेंगे। रात्रि कर्फ्यू शाम 08 बजे से सुबह 05 बजे तक लागू रहेगा।








