Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना : शराब की छापेमारी मे गई पुलिस टीम पर हमला पुलिस कर्मी हुए जख्मी

पटना (न्यूज सिटी) राजधानी पटना से चंद किलो मीटर की दूरी पर स्थित परसा बाजार थाना अंतर्गत गांव टड़वां मुसहरी मे शराब की छापेमारी करने गई पु...

पटना (न्यूज सिटी) राजधानी पटना से चंद किलो मीटर की दूरी पर स्थित परसा बाजार थाना अंतर्गत गांव टड़वां मुसहरी मे शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया है इस घटना में परसा बाजार थाना में पदस्थापित जमादार विजय मांझी सहित दो अन्य पुलिस कर्मी प्रेम जीत सिह रघुनंद ठाकुर को मारपीट कर घायल कर दिया जिसके बाद घायल पुलिस कर्मीयों ने मौके से किसी तरह अपनी जान बच कर भाग निकले घायल सभी जख्मी पुलिस कर्मियों को इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है हालांकि सबसे बड़ी बात ये हैं की हमले के दौरान शराब धंधेबाज ने पुलिस कर्मी की राइफल छीन ली है जिसकी सूचना पटना सदर के वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वरीय अधिकारी ने मामले में त्वरित कार्रावाई करते हुए क्षेत्रीय थाना एवं रैपिड एक्शन फोर्स के साथ गांव टड़वां मुसहरी को चारो ओर से घेर लिया और पुलिस कर्मी से छीन ली गई राइफल की खोजबीन की पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद खेत से राइफल की बरामदगी कर ली है वही इस मामले में 6 लोगो की गिरफ्तारी की गई है अब तक पुलिस विभाग से कोई भी अधिकारिक वयान जारी नही की गई है

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now