पटना (न्यूज सिटी)। जिले के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सोना गोपालपुर सोहगीमोड़ वार्ड संख्या - 09 स्थित उषा मार्टिन स्कूल के नजदीक जॉन...

पटना (न्यूज सिटी)। जिले के सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सोना गोपालपुर सोहगीमोड़ वार्ड संख्या - 09 स्थित उषा मार्टिन स्कूल के नजदीक जॉनशन शेम फैक्ट्री मे आग लगने से लाखों की सम्पति एवं वाहन जलकर खाक हो गया। आगलगी की सूचना बिहार अग्नि शमन सेवा को दी गई। बिहार अग्निशमन सेवा ने सूचना उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 बड़े 02 छोटे अग्नि शमन वाहन एवं कर्मी के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि इस घटना मे किसी की हताहत नही हुई है। फिलहाल शेम फैक्ट्री मे आग लगने की वजह का भी पता नही चल सका है। अनुमान जताया जा रहा है कि शायद आगलगी शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई होगी। सम्पतचक प्रखंड मे बिहार अग्निशमन सेवा दल के कार्यरत कर्मी रतन कुमार गुप्ता ने बताया है कि सुबह लगभग 4 बजें सोहगी मोड़ स्थित जॉनशन शेम फैक्ट्री मे आग लगने की सूचना मिली। घटना के सूचना मिलने के उपरांत बिहार अग्निशमन सेवा दल कर्मी द्वारा जॉनशन शेम फैक्ट्री पहुंच कर लगी आग पर काबू पाया गया।