पटना सिटी। लॉकडाउन में शराब तस्करों और जुआरियों का धंधा जमकर फल फूल रहा है। जहाँ आलमगंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 जुआरियों को ए...
पटना सिटी। लॉकडाउन में शराब तस्करों और जुआरियों का धंधा जमकर फल फूल रहा है। जहाँ आलमगंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 जुआरियों को एक साथ गिरफ्तार किया है। आलमगंज थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार -2 ने बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंगपुरी नहर के पास झोपड़ीनुमा स्थित परिसर में कुछ लोग कोविड-19 नियमों का अवेहलना कर गेसिंग खेलने व खेलवाने का काम कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 25 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा अन्य तीन - चार व्यक्ति मौके पर से भागने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस तीनमोबाईल फोन, कैलकुलेटर,गेसिंग कूपन और 610 रुपया नगद बरामद किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों में पवन कुमार, अजय कुमार, सुभाष जायसवाल, रविंद्र शर्मा, विजय मेहता, मीनू कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद लड्डन, मोहम्मद सामू, अनिल चौधरी संजय कुमार, शत्रुघ्न साव, मिराज रिजवी, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद जावेद, सोनू कुमार, मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद राजा, राजा कुमार, रंजीत कुमार आकाश कुमार मोहम्मद आसिफ संतोष कुमार, मोहम्मद शमीम एवं मोहम्मद सिकंदर आदि है।





