पटना सिटी। पटना साहिब विधायक व पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने आज पटना सिटी में राजकीय महिला महाविद्यालय, गायघाट, गुलजारबाग में बनाये गए मेघ...
पटना सिटी। पटना साहिब विधायक व पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने आज पटना सिटी में राजकीय महिला महाविद्यालय, गायघाट, गुलजारबाग में बनाये गए मेघा वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान श्री यादव मीडिया कर्मियों को बताया कि कुल मिलाकर आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीनेशन काम चल रहा है। जिसमें रामदेव महतो सामुदायिक भवन, एम ए ए हाई स्कूल, डी बी आर के जालान प्लस टू स्कूल, एफएनएस अकादमी, गवर्मेंट हाई स्कूल गुलजारबाग, मध्य विद्यालय पहाड़ी, कस्बा मध्य विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय गायघाट गुलजारबाग सहित कुल मिलाकर 10 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा हैं। आज पटना साहिब में 3700 लोगों के लिए वैक्सीनेशन उत्तम व्यवस्था की गई है।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गयी है। श्री यादव ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाये गए कोविड-19 वैक्सीनेशन केंद्र में आज कुल पाँच सौ लोगो की वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। धीरे-धीरे यहाँ पर क्षमता का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे।




