पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपूरा लाला टोली निवासी कल्लू चौधरी के 28 वर्षीय बेटे राजा चौधरी की हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपूरा लाला टोली निवासी कल्लू चौधरी के 28 वर्षीय बेटे राजा चौधरी की हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की मानें तो मृतक की मां धर्मशीला देवी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में चार को आरोपित किया गया है। पुलिस मसमले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विदित हो कि गुरुवार की शाम फोन आने के बाद बाइक से निकले राजा को पक्की गौरैया के पास बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी थी । जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक राजा पर हत्या के दो व शराब मामले में पहले से ही मामला दर्ज हैं।




