Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मेट्रो यार्ड के लिए जमीन अधिग्रहण के सरकार के फैसले के खिलाफ़ ग्रामीणों ने किया हंगामा

पटना। मेट्रो यार्ड के लिए जमीन अधिग्रहण के सरकार के फैसले के खिलाफ़ शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना थ...


पटना।
मेट्रो यार्ड के लिए जमीन अधिग्रहण के सरकार के फैसले के खिलाफ़ शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सरकार यार्ड बनाने के लिए दूसरी जगह ले लें। ग्रामीण किसी भी कीमत ओर यह जमीन नही देंगी। दरअसल नवनिर्मित पाटलिपुत्र बस अड्डा के ब्लॉक तीन में सामाजिक मूल्यांकन के लिए बैठक बुलाई गई थी। जिसमे आये ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। जिसका नेतृत्व वार्ड 56 के पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल ने ने किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी मौजा में लगभग 50 एकड़ व रानीपुर मौजामें 26 एकड़ भूखण्ड अधिग्रहित करने की योजना है। इसमें लगभग 200 घर व बाकी जमीन प्रभावित होगा। ग्रामीणों के हंगामा को देखते हुए मूल्यांकन के लिए आये आधिकारी वापस लौट गये।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now