पटना सिटी। अगमकुआं थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शीतला माता मंदिर के पास सब्ज़ी खरीद रही करौटा गांव निवासी महिला साक्षी शर्मा का ब...
पटना सिटी। अगमकुआं थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शीतला माता मंदिर के पास सब्ज़ी खरीद रही करौटा गांव निवासी महिला साक्षी शर्मा का बैग झपट कर भाग रहे एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। जब कि दो झपटमार भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अपनी मां का इलाज कराने डॉक्टर के यहां आयी थी। घर लौटने के क्रम में यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार झपटमार रवि संपतचक का रहनेवाला है। फरार दोनों झपटमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फरार झपटमार के पास ही महिला का बैग है जिसमें मोबाइल व अन्य सामान है।




