पटना। दीघा की ओर से बालू लड़े आ रहे मोटर चालित नाव का संतुलन बिगड़ जाने से महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 42 व 43 के बीच गायघाट के समीप डूब...
पटना। दीघा की ओर से बालू लड़े आ रहे मोटर चालित नाव का संतुलन बिगड़ जाने से महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 42 व 43 के बीच गायघाट के समीप डूब गया। हालांकि गायघाट के पास रहे एनडीआरएफ जे जवानों ने ततपरता दिखाते हुए 10 लोगों को बचा लिया। बचाए गए श्रमिकों के अनुसार, नाव में 11 लोग सवार थे।
एनडीआरएफ के हेड कांस्टेबल मणिराम, श्रीकांत, एस मुलाजिम व कमलेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे यह घटना घटी। हेड कांस्टेबल ने बताया कि अभियान में सारण ज़िला के सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा 26 वर्षीय काम धनी कुमार, 23 वर्षीय विजय कुमार, 18 वर्षीय दीपक कुमार, 35 वर्षीय इंद्रजीत, 28 वर्षीय रविन्द्र कुमार, 22 वर्षीय अजय महतो, 21 वर्षीय अशोक महतो, 24 वर्षीय सत्तो महतो, 23 वर्षीय रामलाल महतो व 28 वर्षीय शिवपूजन महतो शामिल हैं। सुरक्षित निकाले गए लोगों ने बताया कि त्रिलोकी राय का बेटा अशोक राय लापता है। अभियान में शामिल जवानों ने बताया कि नाव डूबने की स्थिति में छह लोग बहने लगे थे। जबकि जहां पर हादसा हुआ था। वहां पर से चार लोगों को बचाया गया। लापता एक कि भी काफी तलाशी की गई। एमजीआर सफलता नही मिली। जवानों ने बताया कि घटना के पहले भी पीपा पुल से एक छोटा नाव टकराया था। जिसमें भी तीन लोगों को बचा लिया गया था। यह अभियान चल ही रह था कि यह दूसरी घटना घट गयीं।




