पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को द...
पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के सौलवे दिन भी भोजन का वितरण किया गया।
समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 55 घरों में दिया गया। आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय ओ पी शाह जी की स्मृति में पुत्र गौरव शाह द्वारा 7 दिनों तक यह व्यवस्था प्रदान की गई है। आज 1000 पैकेट पुडी़ सबजी बनाकर वितरण किया गया। वितरण के पूर्व आज प्रातः श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल मैं पाचवेँ दिन भी चाय और मठ्ठी का वितरण किया गया। इस वितरण में युवा समाजसेवी पूर्व वार्ड पार्षद बलराम चौधरी उपस्थित थे। आज का वितरण मुरराका कंपाउंड, कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, महात्मा गांधी सेतु, लोदी कटरा, नुन का चोराहा जैसे अनेक इलाकों में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार आशीष जोनी मनोज खेतान दिलीप तुलसयान राजेश चौधरी राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, अनूप पोदार, सनी साह, मनोज मुरारका, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार सक्रिय थे।





