जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर के एनएच 83 पर बाजार में बना 3 मंजिला मकान धराशाई होकर अचानक रोड पर गिर पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही लॉकडाउन रहने क...
जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर के एनएच 83 पर बाजार में बना 3 मंजिला मकान धराशाई होकर अचानक रोड पर गिर पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही लॉकडाउन रहने के कारण रोड पर न तो लोग थे और ना ही गाड़ियां। नहीं तो एक बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। मकान गिरने से एनएच 83 पर जाम लगा रहा। मौके पर मखदुमपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
घटना की सूचना आग की लपटे की तरह फैलती गई और देखते ही देखते वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस तरह अचानक से देखते ही देखते मकान के गिरने की आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी हैरान है। जानकारों के अनुसार मकान काफी दिनों से बंद पड़ा था और मकान में सुबह से ही दरार आ रहा था। जिससे लोगों को भी पहले से यह अंदेशा हो गया था कि यह मकान ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी और हुआ भी यही। अचानक तीन मंजिला मकान अचानक से धराशायी होकर सड़क पर गिर पड़ा।




