Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


घर की दीवार काटकर चोरों ने की लाखों की चोरी, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी। मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली तथागत स्थित एक मकान में चोरों ने एक लाख रुपया नगद समेत तीन लाख रुपया से अधिक की संपत्ति चोरी कर ल...


पटना सिटी।
मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली तथागत स्थित एक मकान में चोरों ने एक लाख रुपया नगद समेत तीन लाख रुपया से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। हालांकि घटना के वक्त परिवार के सारे सदस्य गहरी नींद में सोए थे। इस बाबत सिमली तथागत निवासी धीरज कुमार जयसवाल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य गाड़ी नींद में सोए थे। तभी चोरों ने घर की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया और अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण व एक लाख रुपया नगद चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में झुमका, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया, वहीं बच्चे के हाथ का बाला समेत अन्य आभूषण व एक मोबाइल भी चोरी कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ले में लगी सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध गली में घूमते दिख रहे हैं। जिसके आधार पर संदिग्ध को पता लगाया जा रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now