पटना सिटी। एनएमसीएच के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में शनिवार को सात भर्ती मरीजों की मौत हो गई। जिसमें एक मरीज पटना सिटी के छोटी पहाड़ी मोहल्ले...
पटना सिटी। एनएमसीएच के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में शनिवार को सात भर्ती मरीजों की मौत हो गई। जिसमें एक मरीज पटना सिटी के छोटी पहाड़ी मोहल्ले के हैं।एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर मुकुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मरने वालों में हिसुआ नवादा के 65 वर्षीय उर्मिला देवी, सतनपुर काको जहानाबाद के 60 वर्षीय कांति देवी, मुर्गियाचक सिलता नालंदा के 25 वर्षीय नीलम देवी, कुर्जी पुल गेट संख्या 78 पटना के 42 वर्षीय जय प्रकाश दुबे, धनरूआ पटना के 50 वर्षीय सतीश कुमार, फुलवारी शरीफ पटना के 65 वर्षीय मधुसूदन पांडे, वही छोटी पहाड़ी पटना सिटी के 88 वर्षीय परमानंद सिंह प्रभाकर शामिल है। इस तरह अस्पताल में कोरोना से मरनेवाले की संख्या 560 हो गई है। सभी शवों को डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।




