पटना सिटी। एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब व गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में कोविड जांच में मात्र 64 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। कॉलेज प्राच...
पटना सिटी। एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब व गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में कोविड जांच में मात्र 64 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। कॉलेज प्राचार्य व विभागाध्यक्ष डॉ हीरालाल महतो ने बताया कि शनिवार को आरटीपीसीआर से 376 नमूनों की जांच की गई जिसमें मात्र 63 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में रैपिड एंटीजन कीट से 101 नमूने की जांच की गई है जिसमें एक नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं । जबकि आर्टिफिशिआर से जांच के लिए भी 102 नमूनों को संग्रह किया गया है।




