पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्स...
पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के पाँचवे दिन भी भोजन का वितरण किया गया।
समिति के अध्यक्ष सह मंडलीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम कोरनटाईन हो रखे, उनके पास व्यवस्था नहीं है। उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 55 घरो मे दिया गया। आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ युवा समाजसेवी अजय गोयनका जी द्वारा की गई थी। इन्होंने सात दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था समिति को प्रदान की है। आज 1200 पैकेट भैज खिचडी़ बनाकर वितरण किया गया। आज का वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, नवाब बहादुर रोड, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु, पटना जंक्शन, गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान, राजेश बजाज, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसयान, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, शिव प्रसाद मोदी, पप्पू कमलिया, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अनूप पोद्दार, राकेश कुमार सक्रिय थे।





